चीन की राष्ट्रीय जनवादी काँग्रेस की रचना तथा शक्तियाँ | rashtriy janvadi Congress

चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की रचना

राष्ट्रीय जन कांग्रेस चीन की एकल सदनीय व्यवस्थापिका है जो प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों, केंद्रीय सत्ता की प्रत्यक्ष अधीनता वाली नगर पालिकाओं तथा सशस्त्र सेवा द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलकर गठित होती है। चीन के प्रत्येक नागरिक को, जिसकी आयु 18 वर्ष हो चुकी होती है, मत देने तथा निर्वाचन में खड़े होने का अधिकार प्राप्त है। मतदान द्वारा चुनाव लड़ने के बारे में संविधान द्वारा राष्ट्रीयता जाति, लिंग, व्यवसाय, धार्मिक विश्वास, शिक्षा आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया है। संविधान में कांग्रेस की सदस्य संख्या का कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। यह कानून द्वारा निर्धारित होती है। 11वीं राष्ट्रीय जैन कांग्रेस के अधिवेशन 2008 में लगभग 3000 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

चीन की राष्ट्रीय जनवादी काँग्रेस की रचना तथा शक्तियाँ | rashtriy janvadi Congress
चीन की राष्ट्रीय जनवादी काँग्रेस की रचना तथा शक्तियाँ 

  राष्ट्रीय जन कांग्रेस का कार्यकाल 5 वर्ष है। चुनाव का आयोजन एवं संचालन स्थाई समिति द्वारा किया जाता है। नई राष्ट्रीय जन कांग्रेस का चुनाव पिछली राष्ट्रीय जन कांग्रेस के कार्यकाल समाप्त होने के 2 महीने पूर्व संपन्न कराए जाने का प्रावधान है। किन्ही असाधारण परिस्थितियों के कारण समय पर चुनाव करना संभव न हो सके तो स्थायी समिति के कुल सदस्यों के दो-तिहाई सदस्यों द्वारा चुनाव में विलंब का प्रस्ताव पारित किया जा सकता है तथा सदन के कार्यकाल को बढ़ाया जा सकता है। असाधारण परिस्थितियों समाप्त होते ही एक वर्ष के अंदर नए राष्ट्रीय जन कांग्रेस का चुनाव कराए जाने का प्रावधान है। राष्ट्रीय जन कांग्रेस का वर्ष में कम से कम एक अधिवेशन आवश्यक होता है जो कि स्थायी समिति द्वारा बुलाया जाता है। यदि आवश्यक हो तो स्थायी समिति कांग्रेस का विशेष अधिवेशन भी बुला सकती है। 

  जनवादी कांग्रेस अपने सदस्यों में से एक सदस्य का चुनाव करती है। अध्यक्ष सम्मानित या विधायिका की सभापति के कार्यों का संपादन करता है। उसका प्रभाव बहुत कुछ उसके व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। कांग्रेस के सदस्यों को कतिपय विशेष अधिकार भी प्राप्त हैं। इसके सदस्य राज्य परिषद् अथवा राज्य परिषद् के मंत्रालय एवं आयोगों से प्रश्न पूछ सकते हैं, जिनका उत्तर दिया जाना आवश्यक है। किसी भी सदस्य को कांग्रेस की अनुमति के बिना न तो गिरफ्तार किया जा सकता है और न ही उसे पर मुक़दमा चला जा सकता है। बैठक के भीतर भी किसी भी सदस्य के विरुद्ध तब तक कोई कार्यवाही नहीं की जा सकती जब तक स्थाई समिति उसके लिए आज्ञा प्रदान न करें। राष्ट्रीय जैन कांग्रेस के सदस्यों के लिए विशेष अधिकार या उन्मुक्तियां लोकतांत्रिक देश की व्यवस्थापिका सभा के अनुरूप ही है।

चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की शक्तियां 

सन् 1982 के संविधान द्वारा राष्ट्रीय जन कांग्रेस को व्यापक शक्तियां प्रदान की गई हैं। राष्ट्रीय जन कांग्रेस की विभिन्न शक्तियों व स्थिति कुछ इस प्रकार है — 

(1) यह चीन की एकमात्र विधि निर्मात्री सत्ता है जिसे संपूर्ण चीन के लिए कानून बनाने तथा उसे संशोधित करने का अधिकार है। इसकी अनुपस्थिति में इसकी स्थाई समिति इस कार्य का संपादन करती है। साधारण कानून कांग्रेस के सदस्यों के साधारण बहुमत से पारित किए जाते हैं।

(2) इसी संविधान में संशोधन करने का भी अधिकार प्रदान किया गया है। संशोधन का प्रस्ताव स्थायी समिति अथवा राष्ट्रीय जन कांग्रेस के सदस्यों के पांचवें भाग द्वारा किया जा सकता है तथा सदन के दो तिहाई सदस्यों द्वारा समर्थन किए जाने पर यह प्रस्ताव पारित माना जाता है।

(3) इस निर्वाचन एवं उपयुक्त करने संबंधी महत्वपूर्ण शक्तियां भी प्राप्त हैं। यह चीनी जनवादी गणराज्य के राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति, सर्वोच्च जन न्यायालय के अध्यक्ष तथा सर्वोच्च जन प्रोक्यूरेट के मुख्य प्रोक्यूरेटर का निर्वाचन करती है। राष्ट्रपति की सिफारिश पर राज्य परिषद के प्रधान अर्थात प्रधानमंत्री के चयन तथा प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राज्य परिषद् के अन्य सह सदस्यों के चयन के संबंध में भी इस निर्णय लेने का अधिकार है। यह राष्ट्रीय सैनिक आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों का भी निर्वाचन करती है। इसे उपयुक्त पदाधिकारी को पदच्युत करने की भी शक्ति प्राप्त है।

(4) यह संविधान की कार्यान्वयन की देखरेख भी करती है,‌‌ तथा ऐसे निर्णय को रद्द कर देती है जो संविधान का उल्लंघन करते हैं। 

(5) यह वित्तीय शक्तियों का भी प्रयोग करती है। इसके द्वारा बजट संबंधी प्रस्तावों को पारित करने तथा उसमें संशोधन करने का कार्य किया जाता है। वित्तीय प्रस्तावों की जांच करना, आर्थिक योजनाएं बनाना तथा बजट समिति का निर्माण करना राष्ट्रीय जनवादी कांग्रेस का ही कार्य है। जनता पर कर लगाने और उन्हें वसूल करने के लिए नियम बनाना भी इसके क्षेत्राधिकार में आते हैं।

(6) यह प्रान्तों स्वायत्त प्रदेशों एवं केंद्र शासित नगर पालिकाओं के अधिकृत अधिकारियों द्वारा किए असंगत निर्णय को रद्द या संशोधित कर सकती है। 

(7) यह दूसरे देशों में कूटनीतिक प्रतिनिधियों की नियुक्ति करने और उन्हें वापस बुलाने जैसे प्रश्नों पर भी निर्णय करती है।

वास्तविक स्थिति (actual situation) 

राष्ट्रीय जन कांग्रेस की उपयुक्त शक्तियों का अवलोकन करने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह वास्तव में चीन की राज्य सत्ता का सर्वोच्च अंग है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। साम्यवादी देश चीन में जो वैधानिक सत्य है, वह राजनीतिक असत्य है। वास्तुत: राष्ट्रीय जन कांग्रेस की बैठक वर्ष में केवल एक बार और वह भी अल्पकाल के लिए होती है। यही कारण है कि इसके अधिकांश कार्यों का संपादन इसकी स्थायी समिति द्वारा किया जाता है। यह भी वास्तविकता है कि यह स्थायी समिति चीन के साम्यवादी दल के पोलित ब्यूरो के अनुरूप ही कार्य करती है क्योंकि साम्यवादी दल देश की सर्वोच्च नियामक शक्ति है। अतः राष्ट्रीय जन कांग्रेस की भूमिका पूरी तरह औपचारिक एवं दिखावा मात्र है। सैद्धांतिक स्थिति जो कुछ भी हो, लेकिन व्यावहारिक दृष्टि से यह विश्व की सबसे कमजोर व्यवस्थापिका में से एक है।


impo-Short questions and answers 

चीन की राष्ट्रीय जनवादी काँग्रेस?

राष्ट्रीय जन कांग्रेस चीन की एकल सदनीय व्यवस्थापिका है जो प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों, केंद्रीय सत्ता की प्रत्यक्ष अधीनता वाली नगर पालिकाओं तथा सशस्त्र सेवा द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलकर गठित होती है।

चीन की व्यवस्थापिका का क्या नाम है?

चीन की व्यवस्थापिका का नाम राष्ट्रीय जनवादी काँग्रेस है।

चीन की व्यवस्थापिका में कितने सदन है

चीन की व्यवस्थापिका में दो सदन है।

जनवादी चीन के राष्ट्रपति का कार्यकाल है?

जनवादी चीन के राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष है।

चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की शक्तियां?

चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की शक्तियां - (1) यह चीन की एकमात्र विधि निर्मात्री सत्ता है जिसे संपूर्ण चीन के लिए कानून बनाने तथा उसे संशोधित करने का अधिकार है। (2) इसी संविधान में संशोधन करने का भी अधिकार प्रदान किया गया है। (3) इस निर्वाचन एवं उपयुक्त करने संबंधी महत्वपूर्ण शक्तियां भी प्राप्त हैं। (4) यह संविधान की कार्यान्वयन की देखरेख भी करती है। (5) यह वित्तीय शक्तियों का भी प्रयोग करती है।

चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की रचना?

चीन की राष्ट्रीय जन कांग्रेस की रचना - राष्ट्रीय जन कांग्रेस का कार्यकाल 5 वर्ष है। चुनाव का आयोजन एवं संचालन स्थाई समिति द्वारा किया जाता है। नई राष्ट्रीय जन कांग्रेस का चुनाव पिछली राष्ट्रीय जन कांग्रेस के कार्यकाल समाप्त होने के 2 महीने पूर्व संपन्न कराए जाने का प्रावधान है।

Post a Comment

और नया पुराने
Join WhatsApp