नि:शस्त्रीकरण क्या हैं? अर्थ, परिभाषा एवं प्रकार | disarmament

निशस्त्रीकरण से संबंधित आपके कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करेंगे, जिससे आपकी कुछ संदेह दूर होंगे। और जिन टॉपिको पर हम चर्चा करेंगे उन टॉपिक को सरल एवं विस्तृत रूप से समझाएंगे, और जिन टॉपिको पर हम चर्चा करेंगे उन टॉपिको में यह चीजें कवर होंगे — 

  1. निशस्त्रीकरण का अर्थ
  2. निशस्त्रीकरण की परिभाषा
  3. निशस्त्रीकरण के प्रकार अथवा रुप
  4. निशस्त्रीकरण से आप क्या समझते हैं? 
  5. निशस्त्रीकरण के विभिन्न रुपों की विवेचना कीजिए

निशस्त्रीकरण (disarmament)

निशस्त्रीकरण का अर्थ एवं परिभाषा

निशस्त्रीकरण का अर्थ ; नि:शस्त्रीकरण एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य घातक अस्त्र-शस्त्रों के प्रयोग तथा उनकी प्रकृति से उत्पन्न विशिष्ट खतरा को कम करना है। इसका लक्ष्य पूर्ण रूप से शस्त्रविहिन कर देना नहीं अपितु इसका लक्ष्य भीषण क विनाशकारी शस्त्रों के निर्माण को प्रतिबंधित करना है। निशस्त्रीकरण वह स्थित है जब व्यक्ति या समूह शास्त्रों में हथियारों का उपयोग नहीं करते हैं और विभिन्न वीडियो या तकनीक का सहारा लेते हैं ताकि विवादों को निपटाया जा सके। नि:शस्त्रीकरण शब्द का प्रयोग अनेक अर्थो में किया जाता है जैसे — शस्त्रों को सीमित करना, शस्त्रों को कम करना, शस्त्रों का उन्मूलन करना या शस्त्रों पर नियंत्रण करना। 

नि:शस्त्रीकरण क्या हैं? अर्थ, परिभाषा एवं प्रकार | disarmament
नि:शस्त्रीकरण (disarmament)

निशस्त्रीकरण की परिभाषा

(1) मॉर्गेन्थो के शब्दों में, “शस्त्रो के दौड़ को समाप्त करने के उद्देश्य से विशेष अथवा सभी प्रकार के शास्त्रों का बहिष्कार या कटौती निशस्त्रीकरण कहलाता है।” 

(2) श्लीचर के शब्दों में, “निशस्त्रीकरण का शाब्दिक रूप से इसका अर्थ है शारीरिक अहिंसा के लिए भौतिक तथा मानवीय साधनों का बहिष्कार कटौती करना। परंतु कुछ वर्षों के पश्चात इसका कार्य अब दो या दो से अधिक राष्ट्रों द्वारा सुरक्षा से समझौते द्वारा ऐसे सभी उपकरणों को सीमित करना, कटौती करना, उन्मूलन या नियंत्रण करना या कुछ भी हो सकता है।” 

इस प्रकार निशस्त्रीकरण संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय राजनीति में सशस्त्र संघर्ष के स्थान पर समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से आपसी शब्द विश्वास और सहानुभूति से सुलझाने का दूसरा नाम है।

निशस्त्रीकरण के प्रकार अथवा रुप 

(1) सामान्य नि:शस्त्रीकरण

सामान्य निशस्त्रीकरण के अंतर्गत इस प्रक्रिया में सभी संबंधित राष्ट्र भाग लेते हैं। इसका श्रेष्ठ उदाहरण नौ सैनिक शस्त्रीकरण संबंधी परिसीमा की वाशिंगटन संधि है। इस संधि पर प्रमुख नौसैनिक शक्तियों ने हस्ताक्षर किए थे। सन 1932 में विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन हुआ जिसमें विश्व के अधिकांश राष्ट्र-राज्यों के सदस्यों का प्रतिनिधित्व हुआ था। 

(2) मात्रात्मक निशस्त्रीकरण 

यह सभी प्रकार के शस्त्रीकरण में संपूर्ण कटौती पर बल देता है। सन 1932 में विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन में उपस्थित अधिकांश राष्ट्रो का यही उद्देश्य था। होता यह है कि बहुत सारे या सभी प्रकार के शस्त्रों अस्त्रों पर नियंत्रण बहुत सारे या सभी प्रकार के शास्त्रों की समाप्ति या नियंत्रण को मात्रात्मक निशस्त्रीकरण कहा जाता है।

(3) गुणात्मक निशस्त्रीकरण 

गुणात्मक निशस्त्रीकरण विशेष प्रकार के शस्त्रों में कटौती अथवा इनके उन्मूलन का पक्षधर है। उदाहरण के लिए ब्रिटेन ने 1932 के विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन में आक्रमणकारी शस्त्रों को अवैधानिक करने का प्रयास किया था। गुणात्मक निशस्त्रीकरण के अंतर्गत कुछ विशेष प्रकार के अस्त्रों की कटौती या उनका उन्मूलन शामिल होता है, जैसे- कुछ रासायनिक हथियार हैं उनकी समाप्ति कर दी जाए या कुछ इस प्रकार की न्यूट्रॉन बम या इस तरह के हथियार हैं जो विशेष तौर पर बनाए गए हैं और बहुत ही विध्वंसात्मक हैं तो गुणात्मक निशस्त्रीकरण के अंदर या गुणात्मक निशस्त्रीकरण में कुछ विशेष प्रकार के स्टारों की कटौती या उनका उन्मूलन शामिल होता है।

(4) स्थानीय निशस्त्रीकरण

स्थानीय निशस्त्रीकरण प्रक्रिया में सीमित संख्या में ही राष्ट्र भाग लेते हैं। 1871 में अमेरिका तथा कनाडा के बीच संपन्न रश-बागोट समझौता इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। या स्थानीय निशस्त्रीकरण उसे प्रकार की निशस्त्रीकरण तकनीक है जो सामुदायिक स्तर पर होती है और लोगों को उनकी आवश्यकताओं को स्वयं से पूरा करने के लिए समर्थन करती है। यह विभिन्न समूह या समुदायों को उनके स्थानीय जरूरत के लिए स्वायतत करने का उदाहरण है।

(5) अनिवार्य निशस्त्रीकरण 

अनिवार्य निशस्त्रीकरण युद्ध के उपरांत विजय हुए राष्ट्रों पर लागू होता है। प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत जर्मनी पर ऐसा ही एक तरफा निशस्त्रीकरण थोपा गया था। यह सामाजिक आवश्यकता और मौद्रिक असामर्थ्य को दिखाता है और लोगों को यह दिखाने का एक तरीका है कि वह अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए हथियार के बिना भी अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

(6) पूर्ण या व्यापक निशस्त्रीकरण

 पूर्ण निशस्त्रीकरण इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की स्थापना पर बल देता है जिसमें युद्ध करने के संपूर्ण मानवीय तथा भौतिक साधन समाप्त कर दिए जाएं अर्थात बिना शस्त्रों के युद्ध। पूर्ण निशस्त्रीकरण एक ऐसी व्यवस्था होती है जिसमें विश्व के सभी राष्ट्र इस बात के लिए सहमत हो जाएं की सभी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र नष्ट कर दिए जाएंगे तथा उनके प्रयोग पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी जाएगी यानी की पूर्ण निशस्त्रीकरण एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें संपूर्ण विश्व से अस्त्र-सत्र को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाएगा

(7) परंपरागत निशस्त्रीकरण

परंपरागत निशस्त्रीकरण में निशस्त्रीकरण में परंपरागत हथियारों को कम अथवा समाप्त करने पर चर्चा अथवा वार्तालाप की जाती है। जैसी कि गांधी जी द्वारा चलाया गया यह आंदोलन जिसमें विरोध करने के लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया जाता था। यह उनके आंदोलन का एक प्रमुख रूप था। परंपरागत निशस्त्रीकरण में समझो और संस्कृतियों की परंपराओं और रीतियो के अनुसार आसान किया जाता है।

(8) परमाणु निशस्त्रीकरण 

 परमाणु निशस्त्रीकरण, वर्तमान समय में विश्व की अनेक राष्ट्रों के पास परमाणु अस्त्र हैं तथा अनेक राष्ट्रों ने परमाणु अस्त्र के निर्माण की तकनीक प्राप्त कर ली है। और वर्तमान समय में परमाणु निशस्त्रीकरण की बहस चली हुई है।

(9) ऐच्छिक निशस्त्रीकरण 

 इस निशस्त्रीकरण के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्र स्वेच्छा से अंतरराष्ट्रीय संधियों द्वारा लागू निशस्त्रीकरण की स्थिति को स्वीकार करते हैं।

निष्कर्ष

इस प्रकार निशस्त्रीकरण शस्त्रीकरण से अच्छा कह सकते हैं क्योंकि निशस्त्रीकरण में शस्त्रों के उपयोग पर पाबंदी लगाई है जिससे अगर कहीं युद्ध होगा तो उसे हानि होने की संभावना कम है।


impo-Short questions and answers 

निशस्त्रीकरण की शुरुआत कब हुई?

निशस्त्रीकरण की शुरुआत 1980 में हुई।

विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन कब हुआ था?

विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन 1932 में हुआ था।

निशस्त्रीकरण का अर्थ?

नि:शस्त्रीकरण एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य घातक अस्त्र-शस्त्रों के प्रयोग तथा उनकी प्रकृति से उत्पन्न विशिष्ट खतरा को कम करना है। इसका लक्ष्य पूर्ण रूप से शस्त्रविहिन कर देना नहीं अपितु इसका लक्ष्य भीषण क विनाशकारी शस्त्रों के निर्माण को प्रतिबंधित करना है।

निशस्त्रीकरण की परिभाषा क्या है?

शस्त्रो के दौड़ को समाप्त करने के उद्देश्य से विशेष अथवा सभी प्रकार के शास्त्रों का बहिष्कार या कटौती निशस्त्रीकरण कहलाता है।

निशस्त्रीकरण के प्रकार?

निशस्त्रीकरण के प्रकार अथवा रुप - (1) सामान्य नि:शस्त्रीकरण (2) मात्रात्मक निशस्त्रीकरण (3) गुणात्मक निशस्त्रीकरण (4) स्थानीय निशस्त्रीकरण (5) अनिवार्य निशस्त्रीकरण

विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन कहा हुआ था?

विश्व निशस्त्रीकरण सम्मेलन जेनेवा में हुआ था।

Post a Comment

और नया पुराने
Join WhatsApp