अमेरिकी गृहयुद्ध के मुख्य कारण एवं परिणाम | American Civil War - letest education

अमेरिकी गृह युद्ध (american civil war)

american civil war ; अमेरिकी गृह युद्ध सन 1860 तक उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के मतभेद इतने अधिक बढ़ गए कि समझौते की संभावनाएं तक समाप्त हो गई। दक्षिण ने संघ से अपने संबंध समाप्त कर लिए और संयुक्त राज्य अमेरिका को एक ऐसे दीर्घकालीन का युद्ध से उलझना पड़ा, जिसे विश्व इतिहास का महानतम गृह युद्ध कहा जाता है। इसमें दक्षिण पराजित हुआ, दास प्रथा समाप्त कर दी गई और संपूर्ण देश में उत्तर की औद्योगिक अर्थव्यवस्था प्रभावकारी बन गई।

अमेरिकी गृहयुद्ध के मुख्य कारण एवं परिणाम | American Civil War - letest education

अमेरिकी गृहयुद्ध के कारण एवं परिणाम

अमेरिकी गृह युद्ध के कारण 

causes of american civil war ; अमेरिकी गृह युद्ध के कारण तो अनेक थे लेकिन जो इस ग्रह युद्ध में मुख्य कारण थे वह कुछ इस प्रकार है—

(1) दासता (दास-प्रथा)

अमेरिकी गृह युद्ध ; अब कितने लोगों के समझ में यह नहीं आ रहा होगा कि की दासता क्या है और इसके कारण युद्ध कैसे हुआ तो चलो चलते हैं इसके बारे में जानने के लिए- उत्तरी दक्षिणी राज्यों के मतभेदों को बढ़ाने में दासता की समस्या ने सबसे अधिक प्रभाव डाला। सन 1852 में हैरियर बीचार स्ट्री काका की कुटिया (अंकिल टामर केविन) प्रकाशित हुई, जिसने विधायकों तथा अन्य सामान्य लोगों को अत्यधिक प्रभावित किया। इस उपन्यास में यह दिखलाया की दासता कौन निर्दयता से पृथक नहीं किया जा सकता और स्वतंत्र समाज और दास-प्रथा समर्थक समाज से सामंजस्य स्थापित नहीं हो सकता। उत्तरी राज्यों में मतदाताओं की नई पीढ़ी उससे अत्यधिक प्रभावित हुई। दास प्रथा के विरोध के निमित्त टी उसने सर्वत्र नवयुवकों और वृद्धि में उत्साह अनु प्रमाणित किया, क्योंकि उसने निर्दयता से पीड़ित असहाय व्यक्तियों के लिए दवा और उनके साथ हो रहे अन्याय के प्रति आक्रोश की मूल मानवीय भावनाओं को जागृत किया था।

(2) मिसौरी समझौता 

मिसौरी समझौता सन 1854 के बाद दास प्रथा संबंधी पुराना विवाद सजीव हो उठे। जो क्षेत्र आजकल कैन्सन और नेब्रास्का कहलाता है, उसे समय उपनिवेशियों को आकर्षित कर रहा था। एक स्थाई शासन की स्थापना से इसके विकास की आशा बढ़ गई थी। मिसौरी समझौता के अनुसार यह हो सर क्षेत्र दास प्रथा के लिए बंद था, परंतु मिसौरी के प्रभावशाली दास स्वामियों ने पश्चिमी वर्ती केशंस को स्वतंत्र प्रदेश बनाए जाने का विरोध किया, क्योंकि इससे मिसौरी के तीन पड़ोसी स्वतंत्र हो जाते और मिसौरी को शीघ्र ही आंदोलन के सामने झुक कर एक स्वतंत्र राज्य बनाने को बढ़े होना पड़ता।

(3) स्टीफन डगलस की प्रस्तावित योजना 

यह योजना प्रस्तुत की कि क्योंकि 1850 के समझौते ने टूट और न्यू मैक्सिको को दास प्रथा के संबंध में स्वयं निर्णय करने की छूट दे रखी है, इसीलिए मिसौरी इस समय से निरस्त हो गया। उसकी योजना के अनुसार केशंस और नेब्रास्का को दो प्रदेशों में संगठित किया जाए और उनमें उपनिवेशियों को अपने साथ दास लाकर बनाने की अनुमति दी जाऐ। इन निवासियों को ही वह निश्चित करने का अधिकार दिया जाए कि वह संघ में स्वतंत्र राज्य के रूप में प्रवेश करेंगे अथवा दास समर्थक राज्य के रूप में।

  डगलस की दुर्भाग्यपूर्ण कानून के तत्कालीन परिणाम महत्वपूर्ण थे। व्हिंग दाल जो अब तक दास प्रथा के विस्तार की समस्या को टलता आ रहा था, पूर्णतया समाप्त हो गया। उसके दबाव पर नया सशक्त संगठन रिपब्लिकन दल खड़ा हो गया। इस दल की मुख्य मांग यह होती की सभी प्रदेशों से दास प्रथा को समाप्त कर दिया जाए।

(4) ड्रेड स्काट के मामले का निर्णय 

 ड्रेड स्काट के मामले का निर्णय भी अमेरिकी गृह युद्ध का एक मुख्य कारण है। किशन से में दक्षिण के दास रखने वाले और उत्तर के दास प्रथा विरोधियों के प्रवेश से संघर्ष और अधिक बढ़ गया। शीघ्र ही हो परदेस रक्त स्त्रावी किशन के नाम से विख्यात हो गया। इसका अतिरिक्त कुछ अन्य घटनाएं भी घाटी जिससे संघर्ष और अधिक बढ़ गया।

ड्रेड स्काट के मामले का निर्णय से उत्तरी राज्यों में उत्तेजना फैल गई। न्यायालय की कितनी बड़ी निंदा इससे पहले कभी नहीं हुई थी। दक्षिण की डेमोक्रेटो के लिए यह निर्णय बहुत बड़ी विजय थी। क्योंकि इससे इन प्रदेशों में मुझे दास प्रथा को न्यायोचित ठहरने में न्यायालय की स्वीकृति मिल गई।

(5) लिंकन द्वारा दास-प्रथा पर प्रहार

लिंकन दास प्रथा को एक बुराई मानता था। इलिनाय के पियोरिया नामक स्थान में सन 1854 में एक भाषण में उसने यह घोषणा की कि सभी राष्ट्रीय कानून सिद्धांत पर बने चाहिए कि दास प्रथा को सीमित और अंत में समाप्त करना चाहिए। उसने यह भी कहा कि सार्वजनिक संप्रभुता का सिद्धांत झूठ है, क्योंकि पश्चिमी प्रदेशों में दास प्रथा स्थानीय निवासियों का प्रश्न नहीं बल्कि समस्त संयुक्त राज्य का प्रश्न है। इस भाषण ने उसे पश्चिमी प्रदेशों में प्रसिद्ध कर दिया।

(6) संघीय शस्त्रागार पर अधिकार 

16 अक्टूबर, 1859 कि यह घटना से प्रादेशिक संघर्ष अधिक तीव्र हो गया। दास प्रथा विरोधी जॉन ब्राउन के जिसने 3 वर्ष पूर्व केसन्स दास प्रथा पर घातक प्रहार किया था कुछ उग्रवादी दास प्रथा उन मुल्कों को सहायता से हार्षस फेरी ने संघीय शस्त्रागार पर अधिकार कर लिया। इसके बाद नगर की सशस्त्र नागरिकों नागरिक सेवा की कुछ टुकड़ियों की सहायता से प्रत्यक्रमण किया और ब्राउन तथा उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका गृह युद्ध के परिणाम

american civil war Result ; अमेरिकी गृह युद्ध के कारण जन, धन तथा संपत्ति की काफी हानि हुई, किंतु इसके साथ ही अनेक ऐसे परिवर्तन हुए जिसे अमेरिकी समाज का भावी विकास प्रभावित हुए बिना न रह सका। यह परिवर्तन मूलतः अमेरिकी गृह युद्ध के कारण द्वारा उत्पन्न हुए। 

(1) नागरिकता अधिकार विधेयक पारित 

कांग्रेस के जिन लोगों का यह विचार था कि नीग्रो लोगों की नागरिकता के सभी अधिकार मिलने चाहिए, उनके लिए जनता में धीरे-धीरे सहयोग बढ़ने लगा। जुलाई सन् 1866 में कांग्रेस ने एक नागरिकता अधिकार विधेयक पारित किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य वर्ग भेद को समाप्त करना था।

(2) संविधान का 14वां संशोधन 

इसके बाद कांग्रेस ने संविधान का 14वां संशोधन स्वीकार किया जिसके द्वारा युवा घोषणा की गई कि “संयुक्त राज्य में उत्पन्न अर्थात नागरिकता प्राप्त किए हुए और उसके अधिकार क्षेत्र के अध्ययन सभी व्यक्ति संयुक्त राज्य और जिस राज्य में उनके निवास है उसके नागरिक है।” 

  टैनेसी को छोड़कर, दक्षिण के सभी राज्यों ने संशोधन का समर्थन नहीं किया। इस कारण उत्तर के अनेक राज्यों ने नीग्रो लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हस्तक्षेप किया।

(3) पुनर्निर्माण अधिनियम ‌‌

मार्च 1867 में कांग्रेस ने पुनर्निर्माण अधिनियम पारित किया गया। इस अधिनियम द्वारा कांग्रेस ने दक्षिणी राज्यों में स्थापित सैनिक, शासन के अंतर्गत कर दिया। उन राज्यों को स्थाई सैनिक शासन से अलग कर दिया गया था, जिन्होंने संघ के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी और संविधान के 14वें संशोधन का समर्थन किया था।

(4) 15वां संशोधन 

नीग्रो लोगों ने नागरिक अधिकारों की वृद्धि के लिए सन् 1869 में संविधान का 15 संशोधन पारित हुआ। 15 वे संशोधन में यह व्यवस्था की गई कि “संयुक्त राज्य की नागरिकों के मतदान के अधिकार को जाती रंग या पहले दास होने के आधार पर संयुक्त राज्य या उसका कोई राज्य अपहृत अथवा सीमित नहीं कर सकेगा।”

(5) राष्ट्रपति जॉनसन का महाभियोग 

राष्ट्रपति जॉनसन और कांग्रेस के बीच काफी मतभेद थे। जॉनसन ने कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया था। उसके ऊपर विरोधियों द्वारा सबसे गंभीर आरोपीय था कि उसने पद के कार्यालय अधिनियम के बावजूद भी कांग्रेस समर्थक अपने मंत्रिमंडल के युद्ध सचिव को निकाल दिया। जब सीनेट में महाभियोग चला तो यह सिद्ध हो गया कि मंत्रिमंडल के सदस्य को निकालने में राष्ट्रपति अपने अधिकारों की सीमा के अंतर्गत था। यह भी स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति को इसलिए हटा दिया था कि उसका कांग्रेस के बहुमत से मतभेद था तो यह अप्रिय परंपरा का प्रारंभ हो जाएगा। महाभियोग का प्रयास असफल रहा। अतः जॉनसन कार्यालय के अंत तक अपनी पद पर बना रहा।

(6) प्रवर्तन अधिनियम 1870 

सन् 1868 की गर्मियों तक पुनर्निर्माण अधिनियम के अंतर्गत कांग्रेस ने अर्केन्सन, उत्तरी कोरोलिना, लुसियाना, जॉर्जिया, अलवामा, फ्लोरिडा को फिर से संघ में शामिल कर लिया। लुधियाना दक्षिण कोरोलिना और मिसिसिपी की विधानसभाओं में नीग्रो लोगों को पूर्ण अधिकार प्राप्त हो गया था।

(7) सार्वजनिक समाज अधिनियम 

जैसे-जैसे समय बितता गया, यह स्पष्ट हो गया कि दक्षिणी राज्यों की समस्याओं का समाधान, भेदभाव कठोर कानून द्वारा नहीं किया जा सकता। अतः सन् 1872 ई० में कांग्रेस ने सामान्य क्षमा अधिनियम एक्ट पारित किया। इस अधिनियम के द्वारा राज्य संधियों से सहानुभूति रखने वाले लगभग 500 व्यक्तियों को छोड़कर, से सभी को उनके पूरे राजनीतिक अधिकार वापस कर दिए।


impo-Short questions and answers 

अमेरिकी गृह युद्ध कब हुआ?

अमेरिकी गृह युद्ध सन् 1861 से 1865 तक चला।

अमेरिकी गृह युद्ध का नेतृत्व किसने किया?

अमेरिकी गृह युद्ध का नेतृत्व में अमेरिका के 16 वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन थे।

अमेरिकी गृहयुद्ध के कारण?

अमेरिकी गृहयुद्ध के कारण - (1) दासता (दास-प्रथा) (2) मिसौरी समझौता (3) स्टीफन डगलस की प्रस्तावित योजना (4) ड्रेड स्काट के मामले का निर्णय (5) लिंकन द्वारा दास-प्रथा पर प्रहार (6) संघीय शस्त्रागार पर अधिकार।

अमेरिकी गृहयुद्ध के परिणाम?

अमेरिकी गृहयुद्ध के परिणाम - (1) नागरिकता अधिकार विधेयक पारित (2) संविधान का 14वां संशोधन (3) पुनर्निर्माण अधिनियम (4) 15वां संशोधन (5) राष्ट्रपति जॉनसन का महाभियोग (6) प्रवर्तन अधिनियम 1870 (7) सार्वजनिक समाज अधिनियम।

अमेरिकी गृह युद्ध के बारे में बताइए?

अमेरिकी गृह युद्ध सन 1860 तक उत्तरी और दक्षिणी राज्यों के मतभेद इतने अधिक बढ़ गए कि समझौते की संभावनाएं तक समाप्त हो गई। दक्षिण ने संघ से अपने संबंध समाप्त कर लिए और संयुक्त राज्य अमेरिका को एक ऐसे दीर्घकालीन का युद्ध से उलझना पड़ा, जिसे विश्व इतिहास का महानतम गृह युद्ध कहा जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने
Join WhatsApp