स्विट्जरलैंड (स्विस) संघीय परिषद/कार्यपालिका की 13 मुख्य विशेषताएं

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका या संघीय परिषद की शक्ति
स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका की विशेषताएं 

विशेषताएं 

स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद की प्रमुख विशेषताएं

(1) बहुल कार्यपालिका 

स्विट्जरलैंड की संघीय परिषद : स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका की शक्तियां एक व्यक्ति न होकर सात व्यक्तियों की एक समिति में निहित है जिनके सभी सदस्यों की शक्तियां समान होती हैं। इस प्रकार की कार्यपालिका विश्व में अपना पृथक् अस्तित्व रखती है।

(2) प्रधानमंत्री का अभाव 

लगभग सभी देशों में जहां संसदात्मक शासन प्रणाली पाई जाती है, मंत्री मंडल का अध्यक्ष एक प्रधानमंत्री होता है, किंतु स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका में प्रधानमंत्री की कोई भी व्यवस्था नहीं है। इस प्रकार की कार्यपालिका अन्यत्र नहीं पाई जाती है। 

(3) संसदात्मक तथा अध्यक्षात्मक प्रणाली का सम्मिश्रण

स्विट्जरलैंड की संघीय कार्यपालिका ब्रिटेन की कार्यपालिका की भारतीय व्यवस्थापिका द्वारा निर्वाचित होती है किंतु यह अमेरिका के अध्यक्ष चमक शासन प्रणाली के अनुरूप भी होती है क्योंकि इसके सदस्यों को व्यवस्थापिका द्वारा पदच्युत नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका में संसदात्मक तथा अध्यक्षात्मक —दोनों ही शासन प्रणालियों का सम्मिश्रण है।

(4) राष्ट्रपति के नियंत्रण का अभाव 

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका का राष्ट्रपति या अध्यक्ष का कोई भी नियंत्रण नहीं है। वह ना तो उनकी नियुक्ति ही करवा सकता है और ना उन को पद से हटाने का भी अधिकार रखता है।

(5) संघीय विभागों पर नियंत्रण 

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका वास्तविक कार्यपालिका है। कार्यपालिका का प्रत्येक सदस्य संघ की सरकार के किसी एक विभाग का अध्यक्ष होता है। इसके अतिरिक्त कार्यपालिका का अध्यक्ष ही संघीय सरकार का अध्यक्ष अथवा राष्ट्रपति होता है।

(6) विधायिका से स्वतंत्रता 

स्विट्जरलैंड की बहुल कार्यपालिका के सदस्यों का निर्वाचन व्यवस्थापिका के दोनों सदन संयुक्त अधिवेशन में करते हैं। किंतु स्विट्जरलैंड की विधायिका वहां की कार्यपालिका को भंग नहीं कर सकती है। इस प्रकार स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका व्यवस्थापिका से स्वतंत्र है। 

स्विट्जरलैंड (स्विस) संघीय परिषद/कार्यपालिका की 13 मुख्य विशेषताएं

(7) कुशल तथा नीतिज्ञ व्यक्तियों की कार्यपालिका 

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका की सदस्य विधायक द्वारा पदच्युत नहीं किए जा सकते हैं। इसके सदस्यों का पुनः निर्वाचन भी किया जा सकता है। स्विट्जरलैंड में ऐसे उदाहरण है कि संघीय परिषद के सदस्य 25 से 30 वर्ष तक पदासीन रहे हैं। अतः स्विस कार्यपालिका के सदस्यों को दीर्घकाल तक सरकार के कार्यों का संचालन करने का अवसर मिलता है। परिणाम स्वरुप इन सदस्यों को प्रशासनिक कार्यों का पुर्ण अनुभव और ज्ञान होता है। इसी आधार पर यह कहा जा सकता है कि सुरेश कार्यपालिका योग्य एवं अनुभवी व्यक्तियों की कार्यपालिका है।

(8) राष्ट्रीय उन्नति में सहायक 

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका एकता वह कुशलता के साथ कार्य करती है अतः स्विस कार्यपालिका राष्ट्रीय उन्नति के कार्य में सहायक होती है। उसकी सभी योजनाएं राष्ट्र की सामूहिक उन्नति के लिए बनाई जाती है।

(9) निर्दलीय कार्यपालिका

स्विट्जरलैंड में राजनीतिक दलों के दोषों से कार्यपालिका को मुक्त रखा गया है। सभी सदस्यों द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करते हुए भी सार्वजनिक हितों के सम्मुख राजनीतिक दलों के हितों का बलिदान किया गया है। स्ट्रांग का कथन — “परिषद का रूप गलबंदी पर आधारित नहीं, वह दिल की सीमा के परे है। सदन में वह ना तो दल का कार्य करता है और न सदन में विभिन्न दलों के कार्यों पर विचार करता है।” लार्ड ब्राइस के अनुसार “स्विस संघीय परिषद दल से बाहर है, दल का कार्य करने के लिए इनको नहीं चुना जाता है यह दल की नीति का निर्धारण नहीं करती है। फिर भी यह दल के प्रभाव से पूर्ण रूप से मुक्त नहीं है।” 

(10) स्थाई कार्यपालिका

स्विस कार्यपालिका 7 सदस्यों की एक समिति है। इसकी सदस्यों को विधायिका हटा नहीं सकती है। इस दृष्टि से यह और एक स्थाई कार्यपालिका है।

(11) सामूहिक उत्तरदायित्व का अभाव 

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका अन्य देशों की कार्यपालिका से भिन्न है। इस कार्यपालिका का विधायिका के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व नहीं है। सभी सदस्य अपने-अपने विभागों के लिए उत्तरदाई है। वे सामूहिक रूप से व्यवस्थापिका के प्रति उत्तरदाई नहीं है। इतना ही नहीं, व्यवस्थापिका की बैठकों में एक दूसरे की आलोचना भी कर सकते हैं। किंतु इतना होते हुए भी इस कार्यपालिका के सदस्य एक दूसरे से निकट संपर्क में रहते हैं। 

(12) राष्ट्र की परंपराओं के रक्षक 

स्विट्जरलैंड की कार्यपालिका सभी प्रकार के मतभेदों को समझौतों के माध्यम से दूर करती हैं। इसलिए यह कार्यपालिका राष्ट्रीय परंपराओं के रक्षक होती है।

(13) उत्तरदायित्व व अनुत्तरदायित्व का सम्मिश्रण

स्विस कार्यपालिका को विधायिका द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का उत्तर देना पड़ता है। इस दृष्टि से वह एक उत्तरदायित्व पूर्ण कार्यपालिका है किंतु संघीय सभा उसके किसी सदस्य को या संपूर्ण संगीत परिषद को हटा नहीं सकती है। अतः कार्यपालिका को अनुत्तरदाई कार्यपालिका भी कहा जा सकता है। इस प्रकार से इस कार्यपालिका में उत्तरदायित्व व अनुत्तरदायित्व का सम्मिश्रण पाया जाता है।

Post a Comment

और नया पुराने
Join WhatsApp