स्टेट ड्यूमा क्या है? स्टेट ड्यूमा के कार्य एवं शक्तियां

 स्टेट ड्यूमा (State Duma)

स्टेट ड्यूमा रूसी संसद का निम्न सदन है। इसकी सदस्यों की संख्या 450 है। इसकी सदस्यों का कार्यकाल 4 वर्ष होता है। स्टेट ड्यूमा के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संघीय कानून के द्वारा व्यवस्थित की जाती है। स्टेट ड्यूमा का निर्वाचन प्रत्यक्ष रूप से उन नागरिकों के द्वारा किया जाता है जिन्होंने 21 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली है। ड्यूमा का निर्वाचन बहुमत प्रणाली के आधार पर गुप्त मतदान प्रक्रिया द्वारा संपन्न किया जाता है। ड्यूमा का सदस्य बनने के लिए रूस की नागरिकता तथा 21 वर्ष की आयु प्राप्त करना आवश्यक है। उसे किसी सरकारी लाभ के पद पर भी नहीं होना चाहिए। स्टेडियम का कोई भी सदस्य राज्य की किसी भी संस्था का तथा स्वशासन की इकाइयों का सदस्य नहीं बनेगा। ड्यूमा का सदस्य स्थाई रूप से कार्य करेगा तथा किसी भी सदस्य को नागरिक सेवा अथवा किसी ऐसी गतिविधियों में कार्य नहीं करने दिया जाएगा जहां से उसे परिश्रमिक में प्राप्त हो सके। 


मुख्य बिंदु - 

  यद्यपि संघीय सभा स्थाई रूप से कार्य करती है परंतु रूस का राष्ट्रपति उसके निम्न सदन ( स्टेट ड्यूमा ) संविधान के अनुच्छेद 111 तथा 117 के आधार पर विघटित (भंग) कर सकता है। स्टेट ड्यूमा के विघटन के पश्चात रूस का राष्ट्रपति नई वीडियो मा की निर्वाचन की तिथि निर्धारण करेगा तथा यह निर्धारण विघटन की तिथि से 4 महीने की अवधि से पूर्व ही हो जाना चाहिए। स्टेट ड्यूमा को संविधान के अनुच्छेद 117 के आधार पर उसके निर्वाचन के 1 वर्ष के अंतर्गत भंग नहीं किया जा सकता है। स्टेडियम आंखों उस समय भंग नहीं किया जा सकता है। जब उसने राष्ट्रपति पर आरोप लगाए हो और ऐसा ही निर्णय संघीय परिषद ने लिया हो। स्टेट ड्यूमा को तब भी भंग नहीं किया जा सकता। जब रूस के संपूर्ण भूभाग में आपातकालीन स्थिति अथवा मार्शल लॉ लागू किया गया हो। 

    स्टेट ड्यूमा निर्वाचन के पश्चात तीसवें दिन अपना प्रथम अधिवेशन आयोजित कराती। रूस का राष्ट्रपति इस अवधि से पहले भी अधिवेशन आहूत (भंग) कर सकता है। स्टेट ड्यूमा के प्रथम अधिवेशन की अध्यक्षता उसका सबसे पुराना सदस्य करता है।

पदाधिकारी - 

स्टेट ड्यूमा के सभी सदस्य अपने मैसेज चेयरमैन या अध्यक्ष का निर्वाचन करते हैं। स्टेडियमों का चेयरमैन या अध्यक्ष सदन के आंतरिक नियमों का निर्देशन करता है। संसदीय निरीक्षण करने के उद्देश्य से स्टेडियम अनेक समितियों तथा आयोगों की भी नियुक्ति करता है।

स्टेट ड्यूमा के कार्य एवं शक्तियां 

स्टेट ड्यूमा के कार्य एवं शक्तियां को निम्नलिखित प्रकार से वर्णित किया जा सकता है— 

(1) रूस के राष्ट्रपति द्वारा रूस की सरकार के चेयरमैन की नियुक्ति पर अपनी सहमति प्रदान करना।

(2) संघ की सरकार के विरुद्ध प्रस्तावित किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय लेना।

(3)  स्टेडियम आ द्वारा रूस के संविधान के अंतर्गत अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव पारित करना। 

(4) मानव अधिकारों के संबंध में नियुक्त प्लेनीपोटिशियारी को नियुक्त करना तथा अपदस्थ करना।

(5) रूसी संघ के सेंट्रल बैंक के चेयरमैन की नियुक्ति तथा उसे अपने पद से अपदस्थ करना।

(6) लेखा सदन के चेयरमैन तथा इसके आदि सदस्यों की नियुक्ति करना तथा अपदस्थ करना।

(7) एमनेस्टी प्रदान करना।

(8) स्टेडियम में प्रस्तावित विधेयक को सभी सदस्यों के बहुमत के द्वारा पारित होना आवश्यक है।

( 9) रूस के राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोगी के संबंध में आरोप लगाना।


impo-Short questions and answers 

स्टेट ड्यूमा में क्या है?

स्टेट ड्यूमा रूसी संसद का निम्न सदन है। इसकी सदस्यों की संख्या 450 है। इसकी सदस्यों का कार्यकाल 4 वर्ष होता है। स्टेट ड्यूमा के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया संघीय कानून के द्वारा व्यवस्थित की जाती है।

रूस में ड्यूमा का गठन कब हुआ?

रूस में ड्यूमा का गठन 30 अक्टूबर, 1905 में हुआ।

स्टेट ड्यूमा के कार्य एवं शक्तियां बताइए?

(1) रूस के राष्ट्रपति द्वारा रूस की सरकार के चेयरमैन की नियुक्ति पर अपनी सहमति प्रदान करना। (2) संघ की सरकार के विरुद्ध प्रस्तावित किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर निर्णय लेना। (3) स्टेडियम आ द्वारा रूस के संविधान के अंतर्गत अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित विषयों पर प्रस्ताव पारित करना।

ड्यूमा का अर्थ क्या है?

ड्यूमा का अर्थ - ड्यूमा एक रूस में निर्मित एक सरकारी संस्थान है।

स्टेट ड्यूमा के अधिवेशन को कौन भंग कर सकता है?

स्टेट ड्यूमा के अधिवेशन को रूस का राष्ट्रपति भंग कर सकता है। क्योंकि राष्ट्रपति के पास यह अधिकार होता है।

Post a Comment

और नया पुराने
Join WhatsApp