अमेरिकी दलीय प्रणाली तथा उसकी विशेषताएं

     अमेरिका में राजनीतिक दल 

अमेरिकी संविधान में राजनीतिक दलों का प्रत्यक्ष रूप से कोई वर्णन नहीं है। राजनीतिक दल रूढ़ियों एवं परंपराओं पर आधारित है। संविधान निर्माताओं ने राजनीतिक दलों का विरोध किया था, परंतु समय और परिस्थितियों की मांग ने राजनीतिक दलों के जन्मदिवस विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसके परिणाम स्वरूप संविधान निर्माताओं को आसान रूप सफलता न मिली। 

अमेरिकी दलीय प्रणाली तथा उसकी विशेषताएं

अमेरिका में दलीय व्यवस्था की विशेषताएं 

 (1) द्वि-दलीय प्रणाली 

अमेरिका में सदैव से दो ही राजनीतिक दलों का अस्तित्व रहा है। वहां पर किसी तीसरे दर्द का उल्लेख प्रभाव तथा महत्व कभी भी नहीं रहा है। अमेरिका में छोटे-छोटे दलों का कुछ काल तक नाममात्र का अस्तित्व रहा है। अमेरिका में सोशलिस्ट दल, ग्रीन बैक, लेबर रिफॉर्म, पापुलिस्ट पार्टी, प्रोगेसिव पार्टी तथा साम्यवादी दल भी हैं। लेकिन इनमें से किसी भी राजनीतिक दल का राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव या महत्व नहीं है। वर्तमान समय में अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी तथा डेमोक्रेटिक पार्टी नामक दो दोनों का राष्ट्रीय राजनीति पर आधिपत्य स्थापित है। 

(2) रहस्य पूर्ण प्रणाली 

अमेरिका के राजनीतिक दल अत्यंत रहस्य पूर्ण है। जिनको सरलता से समझा नहीं जा सकता है क्योंकि सभी दलों की कार्य पद्धति एवं सिद्धांत समान ही हैं, सैद्धांतिक मतभेद नहीं है। विदेश नीति के क्षेत्र में दोनों दल परस्पर सहमत हैं और इस क्षेत्र के दोनों दलों में मतैक्यता प्रवृत्ति देखी जा सकती है। तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों दल पूंजीवादी व्यवस्था को बनाए रखने पर सहमत हैं।

(3) शिथिल संगठन 

अमेरिकी राजनीतिक दल सदस्यता तथा दलीय अनुशासन की दृष्टि से शिथिल संगठन है। अमेरिकी राजनीतिक दलों में सदस्यों की भांति भी न तो कोई निश्चित प्रक्रिया है और ना ही राजनीतिक दल के सदस्य सदैव दलीय अनुशासन में बधकर कार्य करते हैं। लास्की जी के शब्दों में “केवल निर्वाचन के समय हुए राष्ट्रीय दल हैं अन्यथा प्रभावशाली स्थानीय संस्थाएं हैं।” 

(4) अनुशासन का अभाव या कमी 

अमेरिका के राजनीतिक दलों में अनुशासन का अभाव पाया जाता है। अमेरिकी राजनीतिक दल विभिन्न राजनीतिक विचारधारा वाले व्यक्तियों के ढीले ढाले संगठन हैं जिनमें विचारधारा संबंधित एकरूपता तथा कठोर अनुशासन का सर्वथा अभाव पाया जाता है। 

(5) दलीय नेता का कम महत्व 

अमेरिका में दल के नेता का महत्व ब्रिटिश चलिए नेता की तुलना में बहुत कम है। कोई भी व्यक्ति दल का एकमात्र तथा सर्वोच्च नेता नहीं हो सकता है। फिर भी वर्तमान में दल के नेता का महत्व बड़ा बढ़ता जा रहा है।

(6) लूट व्यवस्था

अमेरिकी दलीय पद्धति से संबंधित एक परंपरा लूट प्रणाली की है। इस प्रणाली का अर्थ है कि राष्ट्रपति जिस भी राजनीतिक दल से संबंधित होता है उसी दल के व्यक्तियों  को नागरिक सेवाओं के पद पर प्रतिष्ठान कर देता है। परंतु वर्तमान समय में इस पद्धति को समाप्त कर दिया गया है।

(7) संविधान में राजनीतिक दलों का लेख नहीं

अमेरिका के संविधान में राजनीतिक दलों का कोई वर्णन नहीं है। इनका जन्म तथा विकास परिस्थितियों और समय के अनुसार हुआ है। अमेरिका के राजनीतिक दल संविधानेतर विकास का परिणाम है। 

(8) स्थानीय हितों का महत्व 

अमेरिका के राजनीतिक दल स्थानीय हितों का ध्यान रखते हैं। जिस स्थान का व्यक्ति निवास होता है, वह उसी स्थान के हितों की बात सोचता है और राजनीतिक दल का सदस्य होने के बावजूद अपने स्थानीय हितों का भी समर्थन करता रहता है। 

(9) प्रभावशाली दबाव समूह का महत्व 

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रभावशाली समूहों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रभावशाली समूह अपने हितों की पूर्ति करने के लिए अपने प्रतिनिधि निर्वाचित करके भेजते हैं।

(10) रूढ़िवादी विचारों का महत्व

राजनीतिक दलों के सदस्य रूढ़िवादी होते हैं। अमेरिका के नागरिक उन्हीं राजनीतिक दलों के सदस्य होते हैं जिनकी सदस्यता उनके पूर्वजों ने ग्रहण की थी।

(11) राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा 

राजनीतिक दलों के सदस्य स्थानीय हितों तथा वर्गों का ध्यान रखते हैं, अतएव राष्ट्रीय हितों की उपेक्षा होती है।

  

  निष्कर्ष—  इन सभी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका की सभी दलों की संगठन तथा दलीय नीतियों एवं कार्यक्रमों में एकरूपता पाई जाती है। अमेरिका मैं डेमोक्रेटिक तथा रिपब्लिकन दो ही दल है। इन दोनों ही दलों की अमेरिका में महत्वपूर्ण स्थिति है। इन्होंने विभिन्न समूह में एकता की भावना स्थापित की है तथा शक्ति पृथक्करण की बिहार एकता का अंत कर के उत्तरदायित्व के सिद्धांत को सुदृढ़ किया है। अमेरिका में द्वि-दलीय पद्धति के विकास में संतुलन एवं मध्य मार्ग का अनुसरण किया है। यह दिल अमेरिका की राजनीतिक में गहरी जड़ जमाए हुए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने
Join WhatsApp